October 30, 2026

05 सूत्री मांगों को लेकर सेविका सहायिका का धरना प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 34 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय क़ुरसेला परिसर में गुरुवार को बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वधान में प्रखंड अध्यक्ष सुल्ताना परवीन की अध्यक्षता में सेविका सहायिकाओं का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सेविका सहायिकाओं ने अपने पांच सूत्री मांग जिसमे 1.गुजरात हाई कोर्ट के निर्णय के आलोक में सेविका-सहायिका का सरकारीकरण किया जाय।2.सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार ग्रेच्युटी लागू हो।3.एफआरएस के तहत टीएचआर कराने के आदेश को निरस्त किया जाए।4.पोषण ट्रैकर पर काम करने के लिए नई 5G मोबाइल फोन मिले एवं रिचार्ज हेतु ₹5000 सालाना दिया जाए।5.पोषाहार राशि में वृद्धि किया जाए एवं पोषाहार सामग्री बाजार रेट से दिया जाए शामिल था।प्रखंड अध्यक्ष सुल्ताना प्रवीण ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी। इसी तरह आने वाले समय मे इससे भी बड़ा जिला स्तर पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Previous post सात महिलाका किया गया बधया करण सफल ऑपरेशन।
Next post गुरमेला में विस्थापितों का बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial