October 29, 2026

एक देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जायसवाल )

कुरसेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत एसएच 77 पर डुमरिया पुल के समीप शनिवार को संध्या गस्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में शक के आधार पर एक बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो बाइक सवार भगाने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया। मौके पर संध्या गस्ती कर रहे एसआई रामजी उपाध्याय ने मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति संदीप कुमार,राहुल कुमार और अमित कुमार सभी साकिन गद्दीघाट तीनों थाना रूपौली जिला पूर्णिया कि तलाशी ली तो तलाशी के क्रम मे उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं 2 मोबाइल बरामद किया गया। बाइक सवार तीनों युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों युवकों के हथियार के साथ निकलने के पीछे कि मंशा तथा आपराधीक इतिहास भी खंगाल रही है।

Previous post मध्य विद्यालय लोहिया चक बठौरा में कदाचार मुक्त परीक्षा जारी है
Next post दर्जनों विस्थापित परिवारों ने अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial