May 26, 2026

दर्जनों विस्थापित परिवारों ने अनिश्चित कालीन आमरण अनशन पर बैठे

Read Time:3 Minute, 18 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

बरारी प्रखंड के गुरुमैला पंचायत के वार्ड संख्या 9 और 8 के सैकड़ों ग्रामीण जो गंगा नदी में हुए कटाव के कारण विस्थापित होकर परिवार जो झौवाकोल बांध पर 25 सालो से फुस का घर बनाकर रहते हुए आ रहे हैं।उक्त बांध पर बिहार सरकार ने सड़क का निमार्ण कराने के लिए संजय कन्ट्रक्सन को पांच करौड़ रुपये की लागत राशी से स्वीकृति दिया है।जिसके तहत ठिकेदार ने विस्थापित परिवारों का जबरन घर तोड़वाना प्रारंभ कर दिया। विस्थापित परिवारों ने कहा कि बांध की जमीन का अमीन के द्वारा नापी करवाकर घर तोड़े लेकिन नही माने।जिससे आक्रोशित होकर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष विस्थापित परिवारों ने पुर्नवास संघर्ष समिति के संयोजक विक्टर झा के नेतृत्व में बरारी प्रखंड कार्यालय पहुंच कर शनिवार को अनिश्चित कालीन तक के लिए आमरण अनशन पर बैठ गये है। पुर्नवास संघर्ष समिति के संयोजक विक्टर झा ने भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापित परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के गुरुमैला पंचायत में डेढ़ हजार से अधिक परिवार जो गंगा नदी के कटाव से विस्थापित होकर झौवाकोल बांध पर लग भग 25 सालो से फुस का झोपड़ी बनाकर अपने वाल बच्चों और माल जाल के साथ किसी तरह जिवन विताने को विवश हैं।उन्होंने कहा की मुख्य मंत्री योजना के तहत बांध पर सड़क निर्माण कराने को लेकर कटाव पिड़ीत परिवारों का घर तोड़ कर हटाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पीड़ीत परिवारों के लिए पुर्नवास की व्यवस्था कर बसाने के बाद घर तोड़े और सड़क का निर्माण करावे परन्तु ऐसा नही किया जा रहा है।जिसके विरोध में विस्थापित परिवारो ने पुर्नवास संघर्ष समिति के संयोजक विक्टर झा और भीआईपी पार्टी को उमेश सिंह निषाद के नेतृत्व में शनिवार को दस बजे दिन से राष्ट्रीय गीत गाकर डेढ़ सौ से अधिक पिड़ीत परिवार महिला और पुरुषों ने अनिश्चित कालीन तक के लिए भूख हड़ताल पर पर बैठ गये है। इस अवसर गुरु मैला पंचायत और पूर्वी बारी नगर पंचायत के और बरारी नगर पंचायत के दर्जनों की संख्या में लोग भाग लिया।

Previous post एक देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार।
Next post बिहार मोदी के मार्गदर्शन एवं नीतीश के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ा है:तार किशोर प्रसाद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial