May 26, 2026

24 प्रहर अखंड हरी नाम संकीर्तन शांतिपूर्ण संपन्न ।

Read Time:2 Minute, 14 Second

बारसोई (डेस्क)

बारसोई प्रखंड के सरलपुर गांव में आयोजित 72 घंटे का 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ सोमवार को यज्ञ विसर्जन कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक बन चुका है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को अधिवास साथ हुआ। इस महा अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुग्र शामिल हुए। पश्चिम बंगाल से आये संकीर्तन मंडलियों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कीर्तन पेश किया। जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा रहा। श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन में मग्न इस धार्मिक आयोजन ने गांववासियों को एकजुट किया और सभी को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई। कार्यक्रम मे बलरामपुर विधानसभा के जदयू के नेता रौशन अग्रवाल, प्रणय साह, अवध बॉपी पांडे भी शरीक हुए। जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने राधा कृष्ण मंदिर मे माथा टेक कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की, कार्यक्रम को सफल बनाने मे गौर मोहन दास,द्वारिका नाथ दास,पाण्डव कुमार दास सकूल चन्द्र दास दिपक चन्द्र दास मुकेश कुमार दास संजीव कुमार दास पंकज कुमार दास सत्येन्द्र नाम दास विश्वनाथ शर्मा एवं सभी ग्राम वासियो का सहयोग रहा।

Previous post ताबड़तोड़ गिरफ्तारी,चार आरोपी को भेजा गया जेल।
Next post सड़क किनारे कचरा जलाने से फैल रही है प्रदूषण , दुर्घटना होने की भी आशंका ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial