May 26, 2026

आठ महिला का किया गया बंध्याकरण सफल ऑपरेशन।

Read Time:1 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला स्वस्थ्य केंद्र में गुरुवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आठ महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया गया।वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि एन जी ओ जननी सूर्या के नहीं आने के उपरांत डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के द्वारा बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में आठ महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया गया था। जिसमें जांच के बाद सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि जनसंख्या को नियंत्रण में रखने को लेकर प्रत्येक सप्ताह अस्पताल में शिविर का आयोजन कर महिलाओं का बंध्याकरण आपरेशन किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं को ऑपरेशन के बाद दवाई एवं अन्य सुविधा का भी लाभ दिया जाता है।

Previous post आंगनबाड़ी मुख्यालय 11 बजे तक बंद, नेताजी ने गेट पर दिया धरना।
Next post कुर्सेला-बिहारीगंज और किशनगंज-जलालगढ़ रेल लाइन परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 170.8 करोड़ रुपये का आवंटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial