May 26, 2026

आंगनबाड़ी मुख्यालय 11 बजे तक बंद, नेताजी ने गेट पर दिया धरना।

Read Time:56 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के आंगनबाड़ी मुख्यालय का गेट सुबह 11 बजे तक नहीं खुलने पर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर धरने पर बैठ गए। उन्होंने देखा कि कई महिलाएं कार्यालय के खुलने का इंतजार कर रही थी। दलालों को खबर लगते ही आनन-फानन में कार्यालय खोला गया, लेकिन तब तक 11:20 बज चुके थे। अंगद ठाकुर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में मनमानी हो रही है और एसडीओ से जांच की मांग की। एसडीओ कुमार सिद्धार्थ ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मनिहारी प्रखंड में 178 आंगनबाड़ी केंद्र कार्यरत है।

Previous post वैलनेस सेंटर का मूल्यांकन हेतु बैठक का हुआ आयोजन।
Next post आठ महिला का किया गया बंध्याकरण सफल ऑपरेशन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial