मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी और हथियार के साथ चार गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी थाना पुलिस ने दिवा गश्ती के दौरान दो अलग-अलग मामलों में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नीमा पंचायत में छापेमारी कर विकास सहनी और सुशील हंसदा को 11.675 लीटर विदेशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इन दोनों के खिलाफ मनिहारी थाना कांड संख्या 82/25 के तहत धारा 30 (a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने दोगच्छी केवाला से रोहित कुमार और पवन कुमार पासवान को एक देसी कट्टा, दो खोखा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल, एक बाइक और 480 रुपए के साथ गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ मनिहारी थाना कांड संख्या 83/25 दिनांक 25.03.25 के तहत धारा (1B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को सफल बनाने में सब इंस्पेक्टर रामबहादुर शर्मा, गौतम कुमार, सद्दाम हुसैन, पीएसआई सत्यम कुमार और अमित कुमार की अहम भूमिका रही।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
