May 26, 2026

मनिहारी नगर परिषद में 86 करोड़ का बजट पारित, गंगा किनारे मरीन ड्राइव जैसी योजना प्रस्तावित

Read Time:1 Minute, 19 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर परिषद में मुख्य पार्षद राजेश कुमार की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 86 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। बजट सत्र में नगर विकास के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें गंगा किनारे दार्शनिक स्थल और पटना के मरीन ड्राइव जैसी योजना शामिल है। अतिक्रमण मुक्त अभियान, सड़क निर्माण, नाले एवं पोखर सफाई पर भी जोर दिया जाएगा। वार्ड 2 और 9 में सड़क निर्माण योजना को मंजूरी मिली। नगर सौंदर्यीकरण के लिए नमामि गंगे के तहत कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर, कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान,उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार,ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी,रीता देवी, श्रवण कुमार,लखी देवी, स्मिता सिन्हा,बेचन सिंह, कुमुद चौधरी,निशा कुमारी सहित अन्य पार्षद मौजूद थे।

Previous post शाह जमाल आलम एवं मेकारुल हक ने इंटरमीडिएट में 450 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे
Next post मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करी और हथियार के साथ चार गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial