आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत सूचकांक के प्रगति को लेकर मासिक बैठक आयोजित
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत कुरसेला के प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा कि अध्यक्षता में बाल विवाह के रोकथाम हेतु एवं स्कूल से वंचित लड़कियों के शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आशाकर्मियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्कूली बच्चे एवं बच्चियों ने भाग लिया। कार्यशाला में बाल विवाह संबंधित विषयों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा साथ ही साथ ऐसी कोई भी समस्याएं प्रखंड में आती है तो चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से इसकी खबर देना अनिवार्य है। श्रीमती प्रियंवदा ने कहा कि बाल विवाह जघन्य अपराध है। जिसकी रोकथाम हेतु सामाजिक स्तर पर जनप्रतिनिधियों आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा आशाकर्मियों को जन जागरूकता फैलाने कि अपील की। बाल विवाह के दुष्प्रभाव को लेकर जिला प्रतिनिधि पीरामल फाउंडेशन मनीष कुमार सिंह एवं बचपन बचाओ के जिला समन्वयक द्वारा विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस बैठक में वैसे लड़की जो स्कूल नहीं जा पा रही है या स्कूल से वंचित है। वैसी बच्चियों को स्कूल वापसी हेतु पंचायत स्तरीय कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रखंड प्रबंधक जीविका तथा प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया,सचिव, महिला पर्यवेक्षिका,आंगनबाड़ी सेविका आदि ने भाग लिया।
More Stories
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित, 64 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत...
मनिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.36 ग्राम स्मैक, 12 हजार नकद और बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर हंसवर...
मक्का लोड ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, किसान घायल
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के गोबराही दियरा स्थित दुर्गा स्थान टोला के समीप मंगलवार को...
107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिस टीम कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब...
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
