44 लाख 80 हजार लागत से बनने वाले दो आरसीसी नाले का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास

बारसोई (मनोरंजन साहा)
बारसोई नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 एवं 15 में मुख्य पार्षद विमला देवी उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, वार्ड पार्षद दीपक चंद्र दास, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, रोहित भगत, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश साह, तिलक साह, राजेश पासवान सहित अन्य वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से फिता काट कर दो आरसीसी नाले का शिलान्यास किया । इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि उक्त दोनों आईसीसी नाला लगभग 44 लाख 80 हजार रुपए लागत से बनाए जाएंगे जो की बरसात पूर्व तैयार कर दिए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन एवं जल निकासी की असुविधा उत्पन्न ना हो । वहीं उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील किया कि गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर संवेदक शिवकुमार यादव , सोनू यादव, मुन्ना भगत, गुड्डू साह, चंदन साह, स्थानीय ग्रामीणों में अमित जैन, दिलीप जैन, विपिन जैन, विनोद साह, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
More Stories
हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, मनिहारी में बुलडोज़र का इस्तेमाल करके एक दर्जन ढांचों (कतरों) को गिरा दिया गया और उस जगह को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत कार्यालय से सटे राष्ट्रीय उच्च पथ पर बने कटरा को सोमवार को प्रशासन...
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
