May 26, 2026

अलविदा जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ।

Read Time:52 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के सभी पंचायतों में रमज़ान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज श्रद्धा और सादगी से अदा की गई। नवाबगंज जामा मस्जिद में कारी अख्तर हलीमी ने विशेष नमाज अदा करवाई, जहां देश की सलामती और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात किया। नमाजियों ने इस मौके पर इबादत और नेक कार्यों में समय बिताया। हाफिज फारूक, नईम अंसारी, जहांगीर आलम समेत कई लोगों ने नमाज अदा की और रमज़ान की बरकतें प्राप्त करने की प्रार्थना की।

Previous post दो फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Next post साइंस जोन 2.0 भेलाई ने इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial