May 26, 2026

साइंस जोन 2.0 भेलाई ने इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं का किया अभिनंदन

Read Time:2 Minute, 45 Second

निदेशक ने छात्र-छात्राओं को कलम देकर किया पुरस्कृत

प्रवीण कुमार(कटिहार)

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने के बाद साइंस जोन 2.0 भेलाई, सनौली में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता निदेशक एस.के. शानू ने किया। अभिनंदन समारोह में इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में सफल दर्जनों छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन के पश्चात निदेशक एस.के. शानू ने सभी छात्र-छात्राओं को कलम देकर पुरस्कृत किया। निदेशक एस.के.शानू ने कहा कि संस्थान में पठन-पाठन करने वाले इंटरमीडिएट साइंस के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में अव्वल नंबर से उत्तीर्ण किया है। सभी छात्र छात्राओं ने अपने परिवार के साथ-साथ साइंस जोन 2.0को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। निदेशक एस.के.शानू ने कहा कि विश्वजीत पोद्दार 405 अंक 81%, गौतम कुमार 363 अंक 72.6%, शुभम कुमार 360 अंक 72%, सतीश कुमार 351 अंक 70.2 प्रतिशत, पायल कुमारी 347 अंक 69.4%, कृष्ण कुमार 341 अंक 68.2%, शरद कुमार 318 अंक 63.6%, निशा कुमारी 318 अंक 63.6%, आंचल कुमारी 316 अंक 63.2 प्रतिशत, आयुष कुमार 316 अंक 63.2 प्रतिशत, आनंद कुमार साहनी 315 अंक 63%, संजीव कुमार 315 अंक 63%, आशुतोष कुमार 310 अंक 62%, भरत कुमार 305 अंक 61%, विवेक कुमार 303 अंक 60.6% साक्षी कुमारी 301 अंक 60.2 प्रतिशत सुमित कुमार 300 अंक 60% ममता कुमारी 300 अंक 60% सहित अन्य छात्र-छात्राएं अव्वल नंबर से उत्तीर्ण हुये है।छात्र-छात्राओं ने एक स्वर से कहा कि साइंस जोन 2.0 के निदेशक एसके शोनू के द्वारा सभी विषय की पठन-पाठन बड़े ही सलीनता पूर्वक कराया है।सर अभिभावक की तरह हम सभी छात्र -छात्राओं से व्यवहार करते हैं।

Previous post अलविदा जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ।
Next post शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन कर वार्षिक मूल्यांकन परिणाम किया घोषित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial