June 25, 2026

एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन-शिविर में मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई

Read Time:3 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

लायंस क्लब ऑफ कटिहार फेमिना के तरफ से महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए मातृत्व का सम्मान, सेवा से सशक्तिकरण की ओर से लायंस क्लब इंटरनेशनल के इस टैग लाईन के तहत आज कटिहार के भेरिया रेखा स्थित मदर टेरेसा ए०एन०एम० स्कूल के प्रांगण में एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घघाटन मदर टेरेसा ए०एन०एम० स्कूल के निदेशक डॉ० राजीव जायसवाल, लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 322 ई की रीजनल चेयरपर्सन लायन डॉ० आभा कुमारी, सीमांचल मेट्रो हॉस्पिटल की निदेशक लायन डॉ० मोनालिसा झा एवं लायन डॉ० रमण कुमार, फेमिना की वाइस प्रेसिडेंट लायन डॉ० ममता कुमारी एवं सचिव अनिमा पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ए०एन०एम० स्कूल के निदेशक डॉ० राजीव जायसवाल को लायन पिन लगाकर कटिहार फेमिना की प्रेसिडेंट लायन डॉ० आभा कुमारी ने सम्मानित किया।इस जागरूकता शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।शिविर में ह्रदय रोग विशेषज्ञ लायन डॉ० रमण कुमार, लायन डॉ० मोनालिशा झा, लायन डॉ० आभा कुमारी, लायन डॉ० ममता कुमारी, डॉ० अमरंजय कुमार, क्लिनिकल सायकोलोजिस्ट लायन डॉ० राकेश कुमार एवं डाइटीशियन लायन आकांक्षा ने अपनी सेवाएं दी।शिविर में मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और बताया गया की कैसे हम अपने दैनिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लक्षण एवं उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे में अपने अनुभव साझा किये और इस विषय पर खुलकर चर्चा की।इस शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ कटिहार फेमिना के सक्रीय सम्मानित सदस्यों में लायन सीमा श्रीवास्तव, लायन नूतन गुप्ता, लायन बेला गोपालका, लायन प्रतिमा तमांग का सराहनीय योगदान रहा।

Previous post गायशल रेलवे स्टेशन पर सिलीगुड़ी-राधिकापुर डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक लगी आग
Next post हत्या के प्रयास के मामले में फरार अभियुक्तों के घर चस्पा हुआ 82 का इश्तेहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial