June 25, 2026

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मनिहारी में श्रद्धांजलि सभा, विधायक ने बताया दूरदर्शी नेता

Read Time:1 Minute, 49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवासीय सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने राजीव गांधी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि 21 मई भारतीय राजनीति का सबसे दुखद दिन है। उन्होंने राजीव गांधी को दूरदर्शी और आधुनिक सोच वाला नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने युवा अवस्था में प्रधानमंत्री बनकर सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक फैसले लिए।सभा में मौजूद सभी लोगों ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण यादव, अब्दुल मन्नान, रजी इमाम, चिन्मय अतीत सिंह, डा. वासुदेव प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, सुल्ताना प्रवीण, रोहित पासवान, डा. दशरथ सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी एलसीटी कुटी घाट पर माइनिंग, डीटीओ विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो मालवाहक जहाजों से 24 ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गए
Next post जदयू के अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का किया अभिनंदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial