June 25, 2026

चांदनी चौक फसिया से हफलागंज कुरेठा पथ का पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सड़क का किया अनावरण

Read Time:3 Minute, 17 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने चांदनी चौक फसिया से मकदमपुर होते हुए हफलागंज -कुरेठा पथ तक लगभग 04 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलापट अनावरण एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य लगभग 03 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पंचायत के मुखिया मुकेश पासवान,भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष गौतम वर्मा, सरपंच नित्यानंद पासवान,लक्ष्मी प्रसाद साह, पैक्स अध्यक्ष सुनील साह, पंचायत समिति सदस्य गुलाम मुस्तफा,अरविंद पोद्दार, हृदय शंकर वर्णवाल,पंकज दास,राजकुमार शर्मा, राजेश साह, के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थेl इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी चौक फसिया से हफलागंज-कुरेठा रोड तक का यह पथ ग्रामीण क्षेत्र को नगर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पथ है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान व आम लोगों का कटिहार नगर आना-जाना होता है। लेकिन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में रहने के कारण लोगों को यातायात में काफी कठिनाई हो रही थी। 04 किलोमीटर लंबी इस सड़क में 2.650 किलोमीटर बिटुमिन सड़क तथा शेष 1•350किलोमीटर पीसीसी निर्माण होगा। इस सड़क के निर्माण से हफलागंज समेत मनसाही, मनिहारी व कुरेठा क्षेत्र के लोगों को भी कटिहार शहर तक पहुंचने का छोटा व शुलभ रास्ता मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की योजनाएं लगातार चल रही है। फसिया से पटेल चौक तक के पथ का भी शीघ्र कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने पंचायत के मुखिया मुकेश पासवान के आग्रह पर जल निकासी हेतु गांव में नाला निर्माण कराए जाने पर भी अपनी सहमति दी है। विकास के प्रति प्रतिबद्ध पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने क्षेत्र के लोगों को निरंतर अपनी सेवा का भरोसा दिलाया। वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने भी विकास कार्यों के प्रति सजग रहने के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous post मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न, पूर्व कार्यों की समीक्षा और नए प्रस्तावों पर चर्चा
Next post राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने नवीन कुमार झा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial