June 25, 2026

मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न, पूर्व कार्यों की समीक्षा और नए प्रस्तावों पर चर्चा

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

शुक्रवार को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल परिसर में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार पटना एवं जिला स्वास्थ्य समिति, कटिहार के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सह समिति अध्यक्ष कुमार सिद्धार्थ ने की।बैठक में अस्पताल के उपाधीक्षक एवं समिति के सचिव डॉ. ब्रजेश नंदन सिन्हा तथा प्रबंधक खुशबू कुमारी की उपस्थिति में कार्यवाही की शुरुआत हुई। इसमें पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई, साथ ही उन पर हुई कार्रवाई की पुष्टि भी की गई। इसके अतिरिक्त समिति के सदस्यों द्वारा अस्पताल की बेहतरी हेतु नए सुझाव दिए गए, जिन्हें प्रस्ताव के रूप में पारित किया गया।बैठक में वार्ड पार्षद ओम कुमार गुप्ता, सामाजिक संस्था ‘नई किरण’ के मनोज कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, प्रियंका कुमारी, सविता देवी, ज्ञानवती देवी, शंभू पासवान समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Previous post हाई स्ट्रीट मास लाइट खराब परेशानी ।
Next post चांदनी चौक फसिया से हफलागंज कुरेठा पथ का पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सड़क का किया अनावरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial