मक्का लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 72 वर्षीय वृद्धा की मौत
क़ुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
थाना क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोरेज के समीप गुरुवार की दोपहर एक मक्का लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 72 वर्षीय वृद्धा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान बेचनी देवी पति चमरू मंडल घर कुरसेला बस्ती के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ट्रैक्टर के नीचे से मकई चुनने के दौरान चालक के द्वारा ट्रैक्टर पीछे करने के क्रम में चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर ही वृद्धा की मौत हो गई। आसपास के लोगों के द्वारा घटना की सूचना कुरसेला पुलिस को दी गई। जिसके बाद कुरसेला पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर मकई लदे ट्रैक्टर को जप्त करते हुए वृद्धा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर जांचोपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous post
मनिहारी में ट्रेन संचालन की मांग को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
