June 25, 2026

आगामी विधानसभा चुनाव कराने को लेकर प्रशासन की तैयारी शुरू ।

Read Time:1 Minute, 26 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आगामी विधानसभा चुनाव को अच्छे ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी मे गुरुवार को कुरसेला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम,ने कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर तथा शाहपुर धर्मी पंचायत, जरलाही में बूथों पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन किया।इस संदर्भ में अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि सत्यापन के दौरान बूथ पर मूलभूत सुविधाओं शौचालय,बिजली,पानी साफ सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया।सभी बूथों को अपडेट करने के लिए प्रधानाध्यापक से बात की गई है।निरीक्षण के दौरान वनरेबुल मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि किसी भी परिस्थिति में लोकतंत्र के महापर्व में मतदान को लेकर मतदाताओं को किसी तरह की समस्या ना उत्पन्न हो इसके लिए दिशा निर्देश दिया गया।

Previous post मक्का लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 72 वर्षीय वृद्धा की मौत
Next post एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial