June 25, 2026

हंसवर में मां जानकी धाम की स्थापना की ऐतिहासिक पहल, गांधी यादव बने जामवंत नगर घाट के अध्यक्ष।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के हंसवर गांव में धार्मिक चेतना को जागृत करते हुए मां जानकी मंदिर की स्थापना की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। इस अवसर पर श्रीश्री 108 राधे मोहन जी ट्रस्ट द्वारा बाघमारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांधी यादव को जामवंत नगर घाट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य विद्यासागर शास्त्री ने की, जबकि ट्रस्ट के संस्थापक राजेश गुरु नानी की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने जानकी धाम की स्थापना को क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ते हुए इसे वैश्विक पहचान दिलाने वाली पहल बताया। श्रीराम नवमी से सीता नवमी तक विशेष धार्मिक अनुष्ठान और 84 कोष की परिक्रमा यात्रा की घोषणा की गई। मां जानकी धाम की प्राण-प्रतिष्ठा 17 सितंबर को की जाएगी।

Previous post ओवरलोड ट्रकों पर फिर चला परिवहन विभाग का डंडा, ट्रक चालकों को अंतिम चेतावनी।
Next post भाजपा नगर उत्तर मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial