वट सावित्री व्रत परंपरा, आस्था और नारी शक्ति का उत्सव बना मनिहारी में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत पूरे श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार में सजकर वट वृक्ष की विधिवत पूजा की और पति की दीर्घायु व सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। शिव मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा स्थान सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा करते हुए मौली धागा बांधा और सात जन्मों तक अटूट वैवाहिक संबंध की प्रार्थना की। इस अवसर पर सावित्री-सत्यवान की पौराणिक कथा का श्रवण भी किया गया। निर्जला व्रत रखते हुए महिलाओं ने अपने परिवार की मंगलकामना की।प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने कहा कि यह व्रत भारतीय नारी के प्रेम, निष्ठा और त्याग का प्रतीक है, जो पारिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाता है। दिन भर नगर में भक्ति, पवित्रता और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
