November 6, 2026

मनिहारी में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प।

Read Time:2 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकी नाथ सिंह ने की। इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारिका, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार,थाना अध्यक्ष पंकज आनंद सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में तय किया गया कि बकरीद का पर्व पूर्व वर्षों की भांति सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने नगर परिषद को ईदगाह, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को नदी या नाले में नहीं फेंका जाए।एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन आवश्यक है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई। उन्होंने यह भी बताया कि पीर मजार और अन्य संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही नगर क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी।

Previous post बकरिद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।
Next post श्यामा टॉकीज रोड में लगे उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर- भुवन अग्रवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial