श्यामा टॉकीज रोड में लगे उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर- भुवन अग्रवाल
चेंम्बर अनियमित बिजली आपूर्ति से व्यवसायियों में आक्रोश ।
(कटिहार डेस्क)
नर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कटिहार के विद्युत कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर शहर के मंगल बाजार श्यामा टॉकीज रोड में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाते हुए अनियमित बिजली आपूर्ति में अविलम्ब सुधार की मांग की है| चैम्बर अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर लिखे गए पत्र की जानकारी देते हुए महासचिव भुवन अग्रवाल ने कहा है कि इस सम्बन्ध में श्यामा टॉकीज रोड के व्यवसायियों ने सामूहिक आवेदन देकर अपनी परेशानियों से चैम्बर को अवगत कराया है| श्यामा टॉकीज रोड में अनियमित बिजली आपूर्ति से इस भीषण गर्मी में लोगों खासकर व्यवसायियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है| कभी लोड शेडिंग तो कभी मेंटनेंस के नाम पर विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है| इतना ही नहीं, फेज की समस्या, पोल से बाधित बिजली आपूर्ति तो कभी तार टूटने की घटना से बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है| इससे व्यवसाय पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है| काफी देर बाद बिजली आपूर्ति जब चालू की जाती है तो लो वोल्टेज से भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो जाता है| यहां लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता भी काफी कम है| बिजली पोल पर स्पार्किंग तो आम बात है| पोल और सड़क पर भी तार अव्यवस्थित ढ़ंग से लगे हुए हैं जिससे आये दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है| श्यामा टॉकीज रोड में बिजली आपूर्ति की बदतर व्यवस्था से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है| महासचिव ने श्यामा टॉकीज रोड में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाते हुए अविलम्ब बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की मांग किया।
