November 6, 2026

शादी समारोह में नशे में हंगामा, पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार, शराबबंदी को लेकर सवाल

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

ग्रामीणों की सूचना पर मनिहारी थाना क्षेत्र के नया टोला वार्ड संख्या 2 में चल रहे एक शादी समारोह में शराब के नशे में हंगामा कर रहे बाघमारा निवासी राजेश रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एएसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में की गई।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि आरोपी की चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कांड संख्या 155/25 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।मालूम हो कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी राज्य सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में लागू है, जिसे हर हाल में सफल बनाना शासन और प्रशासन की प्राथमिकता रही है।ऐसे में जब पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता ही नशे की हालत में गिरफ्तार होता है, तो यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि शराबबंदी को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक जागरूक व जिम्मेदार बनाने की आवश्यकता है। प्रशासनिक सतर्कता के बावजूद इस तरह की घटनाएं सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा करती हैं।

Previous post तेज रफ्तार सफारी ने ली एक किसान की जान, चार घायल
Next post समाजसेवी विनोद राज झा की मां के निधन पर शौक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial