November 6, 2026

तेज रफ्तार सफारी ने ली एक किसान की जान, चार घायल

Read Time:2 Minute, 57 Second

*नारायणपुर फोरलेन के बौलिया गुमटी पर दर्दनाक हादसा

(मनिहारी रतन कुमार ओझा)

शनिवार की रात नारायणपुर फोरलेन पर स्थित बोलिया गुमटी चौक के पास एक तेज रफ्तार सफारी कार ने सड़क किनारे खड़े किसानों को रौंद दिया। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब किसान अपने ट्रैक्टर का पंचर ठीक करवा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छोटी बानीपुर गांव निवासी गोपाल मुर्मू (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, चार अन्य किसान बुरी तरह घायल हो गए।दुर्घटना में सफारी कार में सवार एक यात्री को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद सफारी का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।जैसे ही हादसे की खबर फैली, क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। डीएसपी मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने पुलिस बल और डायल 112 के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया शबनम यादव और पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि फोरलेन पर बेतरतीब रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी अब जानलेवा बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दुर्घटनास्थल के पास स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और नियमित गश्त की व्यवस्था की जाए।प्रशासन ने लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Previous post विधायक ने अपने से ट्रैक्टर चला कर किसानों की खेत जोत आवाद कर कब्जा दिलाया।
Next post शादी समारोह में नशे में हंगामा, पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार, शराबबंदी को लेकर सवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial