मनिहारी डीबीएल घाट पर हादसा: डीबीएल लोरी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी स्थित डीबीएल घाट के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मिर्जापुर निवासी अभय कुमार यादव (उम्र लगभग 55 वर्ष), की लोरी की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभय यादव अपने भैंस की चरवाही के लिए निकले थे, इसी दौरान डीबीएल की एक भारी लोरी को बैक करते समय वह उसकी चपेट में आ गए।हादसे की सूचना मिलते ही मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार एवं सब इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। सहायक थानाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तरफ से अबतक शिकायत नही मिली है।घटनास्थल पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजन व स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित दिखे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
