November 6, 2026

प्रखंड में अकीदत और अमन के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, कुर्बानी के बाद भाईचारे की दुआएं।

Read Time:2 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर शनिवार को प्रखंड भर में धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और परंपरा के साथ त्योहार मनाया गया। सुबह से ही इस्लाम धर्मावलंबी पारंपरिक लिबास में ईदगाहों की ओर रवाना हुए। नगर और ग्रामीण इलाकों की सभी प्रमुख ईदगाहों में भारी संख्या में नमाजियों की भीड़ उमड़ी।ईद की नमाज अदा किए जाने के बाद खुतबा पढ़ा गया, जिसमें इस्लाम धर्म में कुर्बानी की अहमियत, आपसी भाईचारा और इंसानियत पर जोर दिया गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और मेल-जोल का खूबसूरत नज़ारा पेश किया।सुबह की नमाज के बाद सुन्नत-ए-इब्राहीमी के तहत कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। लोगों ने अपने-अपने घरों में बकरों की कुर्बानी दी और उसका गोश्त जरूरतमंदों व रिश्तेदारों में बांटा। इस मौके पर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। नए कपड़ों में सजे बच्चे पूरे दिन खुशियों से झूमते नजर आए।त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय मस्जिद कमेटियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं, जिससे पूरे प्रखंड में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद पूरी धार्मिक आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई। हर तरफ ईद की मुबारकबाद और मेहमाननवाजी का खुशनुमा माहौल बना रहा।

Previous post मनिहारी डीबीएल घाट पर हादसा: डीबीएल लोरी की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की।
Next post दो दिवसीय योगा शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial