November 6, 2026

अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को श्रद्धांजलि किया अर्पित ।

Read Time:2 Minute, 24 Second

कटिहार नगर निगम के वार्ड संख्या 44 अन्तर्गत झा टोला फसिया तिनगछिया स्थित स्थित प्रवीण कुमार झा के आवास पर सेवा निवृत प्रधानाध्यापक वरुण कुमार झा के निधन के पश्चात आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव, रिषिकेश झा, दामोदर झा, विजय पाठक,मिथिलेश पाठक, रविन्द्र कुमार,राजेश कुमार वर्मा, बैधनाथ दास, संजय कुमार सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता अधिवक्ता प्रवीण कुमार झा ने किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन नवीन कुमार झा एवं अरविंद कुमार झा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में शहर के गन्यमान्य महिला पुरुष ने भाग लिया।श्रद्धांजलि सभा में 2 मिनट मौन रहकर ईश्वर से मृतक स्वर्गीय वरुण कुमार झा के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया। श्रद्धांजलि सभा में सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका सुधा पाठक,शिक्षक अभिषेक तिवारी,नीलम देवी,स्वर्ण लता देवी,मोना देवी,जयन्ति देवी,पवन कुमार ठाकुर, प्रियांशु कुमार,आशीष कुमार झा,आर्यन कुमार, स्नेहा रानी,अनुपम कुमार झा सहित जिले के विभिन्न भाग से बड़ी संख्या में आए लोगों ने स्वर्गीय वरुण कुमार झा के चित्र पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने वाले लोगों ने सेवा निवृत प्रधानाध्यापक वरुण कुमार झा के जीवन कार्य शैली का विस्तार रूप से चर्चा किया गया।

Previous post दो दिवसीय योगा शिविर का हुआ आयोजन।
Next post अज्ञात की पिटाई से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, जांच के बाद होगी कार्रवाई: एसडीपीओ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial