November 6, 2026

दो दिवसीय योगा शिविर का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 28 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के सम्पत्त राज देवी कन्या उच्च विद्यालय में शनिवार को जय माता दी भंडारा समिति ट्रस्ट अयोध्या गंज बाजार के तत्वाधान में दो दिवसीय योगा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे। बता दें कि शनिवार के सुबह 5:00 से योगा शिविर का आरंभ किया गया। वही उत्तर प्रदेश हरिद्वार से आये योग प्रशिक्षक कौशल कुमार ने विभिन्न तरह से प्रशिक्षक करने को लेकर बताया कि योगासन से असाध्य रोगों को ठीक किया जा सकता है। एवं विभिन्न बातों को लोगों के बीच रखा कैसे अपने शरीर को योग से स्वस्थ रख सकते हैं। तथा विभिन्न रोगों से जैसे डायबिटीज बीपी मोटापा माइग्रेन गठिया कमर दर्द पैर दर्द घुटनों में दर्द आदि से बचाव एवं सुधार के लिए विभिन्न योग के तरीके को बताया गया। वही योग के सफल संचालन में जय माता दी भंडारा समिति ट्रस्ट का सभी सदस्यों का अहम योगदान देखा गया।

Previous post प्रखंड में अकीदत और अमन के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, कुर्बानी के बाद भाईचारे की दुआएं।
Next post अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को श्रद्धांजलि किया अर्पित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial