November 6, 2026

16 वीं बिहार राज्यस्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

16 वीं बिहार राज्यस्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष, बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार तारकिशोर प्रसाद एवं डी•आर• एम कटिहार ,सुरेंद्र कुमार एवं संजीव कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी एवं बिहार,बॉक्सिंग संघ की सचिव, स्मिता कुमारी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस आयोजन में उपस्थित आयोजन सचिव सुमन ठाकुर,दीपक कुमार सिंह,वार्ड पार्षद,मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष कटिहार ताइक्वांडो संघ,सचिव कटिहार ताइक्वांडो संघ,दिलीप साह, सचिव कटिहार फुटबॉल संघ,पतंजलि के संयोजक दया शंकर राय,एन• आई •एस कोच राजीव रंजन, ब्यास जी चौधरी,पंकज कुमार,संतोष राय, वीरेंदर कुमार पासवान,सुचिता कुमारी, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कटिहार के खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग 44 से 46 ग्किलो ग्राम वर्ग में सिद्धार्थ सिंह पटना ने मनीष कुमार रोहतास को हराया।रवि रंजन औरंगाबाद में विक्की कुमार भोजपुरी को हराया।राजा कुमार कटिहार ने रंजन कुमार वैशाली को हराया।मृत्युंजय मुंगेर ने हर्ष कुमार झा दरभंगा को हराया।आयुष राज भागलपुर ने दिलखुश मिश्रा बांका को हराया।रामकुमार पटना ने भगवान जी पांडे भोजपुरी को हराया।

Previous post 25लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार ‌।
Next post बिहार में चलेगी ‘पिंक बस सेवा’, महिलाएं बनेंगी ड्राइवर-परिचालक, मनिहारी आईटीआई से शुरू हुई पहल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial