November 6, 2026

बिहार में चलेगी ‘पिंक बस सेवा’, महिलाएं बनेंगी ड्राइवर-परिचालक, मनिहारी आईटीआई से शुरू हुई पहल।

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कटिहार जिले के मनिहारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में “पिंक बस सेवा” योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिला बस चालकों, उपचालकों और कांट्रेक्टरों को प्रशिक्षण और रोजगार देने की व्यवस्था की गई है। 21 से 35 वर्ष की मैट्रिक पास महिलाएं 15 जून 2025 तक आवेदन कर सकती हैं। ड्राइविंग लाइसेंसधारी और अनुभवी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रिंसिपल रामजतन राम ने बताया कि यह सेवा पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। यह पहल महिला सुरक्षा, सम्मान और नेतृत्व की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है।

Previous post 16 वीं बिहार राज्यस्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन ।
Next post कटिहार न्यू मार्केट में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय देवेंद्र झा को दिया श्रद्धांजलि।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial