November 6, 2026

एन.एस.यू.आई.के

Read Time:3 Minute, 20 Second

संविधान हमारे हिंदुस्तान की आत्मा है: डॉ0 राम पुनियानी

प्राणपुर विधानसभा आर डी एस कॉलेज सालमारी के प्रांगण में एन एस यू आई के बैनर तले साझी विरासत और हमारा संविधान के विषय पर एक ऐतिहासिक प्रोग्राम रखा गया। जिस में मुख्य वक्ता के रूप में मशहूर लेखक एवं डॉक्टर राम पुनियानी ने शिरकत की। कटिहार एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष निखिल सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। इस मौके डॉ राम पुनियानी ने कहा कि संविधान हमारे हिंदुस्तान की आत्मा है या संविधान जो हमें मिला है।वह साझी विरासत और साझी शहादत का नतीजा है। बुद्धिजीवियों को चाहिए कि उन लोगों को सपोर्ट करें जो लोग संविधान की रक्षा की बात करते हैं। उसकी हिफाजत करते हैं। बिहार विधानसभा के सीएलपी लीडर कदवा विधायक डॉ0 शकील अहमद खान ने कहा कि हमारी मिली जूली गंगा, जमनी तहज़ीब को ख़त्म करने की भाजपा बहुत कोशिश में है। लेकिन वह कामयाब नहीं होंगे। कार्यक्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और प्राणपुर विधानसभा के कांग्रेस महागठबंधन उम्मीदवार रहे तौकीर आलम ने कहा कि पार्टी इस देश को आजादी दिलाने के लिए तन मन,धन की कुर्बानी दी थी। आज तक हिंदुस्तान की स्वतंत्रता,उसकी रूह और संविधान को बचाने की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ रही है।कार्यक्रम में एन एस यू आई के जिला अध्यक्ष निखिल कुमार सिंह,कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष आले रसूल,हाजी मरगुब साहब, पूर्व मुखिया व लेखक शाहबाज बादल साहब,पूर्व प्रमुख मों आज़म, प्राणपुर उतरीलालगंज मुखिया कांग्रेस प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस महासचिव तनवीर अहमद, जयकरण,किसान कांग्रेस के नेता मीनाक्षी श्वेता,कदवा प्रखंड अध्यक्ष अंसार काजमी, किसान प्रखंड अध्यक्ष रिजवान अहमद, युवा कांग्रेस प्रदेश सचीव इमरान ख़ान, पूर्व मुखिया ओबैदुल बारी, मसीहुर रहमान, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस शहबाज़ कलंदर, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस मुशर्रफ रज़ा, सुल्तान, युवा कांग्रेस के शाहनवाज आलम, सबा करीम,मो मूसा, नफीस मैक्स,राजीव कुमार,अशफाक, मनोज कुमार, आदित्य, हसीब अनवर, साजिद, अकबर आदि ने भाग लिया।

Previous post नेशनल पब्लिक स्कूल, मनिहारी में ‘मैंगो-डे’ पर बच्चों की सृजनात्मकता ने बिखेरा रंग।
Next post अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और लोगों की जागरूकता के कारण जिले में बढ़ रहा संस्थागत प्रसव की संख्या-वर्ष 2024-25 के दौरान जिले के 72 प्रतिशत लोगों द्वारा उठाया गया है अस्पताल में प्रसव सुविधाओं का लाभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial