November 6, 2026

नेशनल पब्लिक स्कूल, मनिहारी में ‘मैंगो-डे’ पर बच्चों की सृजनात्मकता ने बिखेरा रंग।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्हे छात्रों की सृजनात्मकता, कलात्मकता और उत्सवधर्मिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मैंगो-डे’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक न्यासी रामेश्वर पाण्डेय ने किया, जबकि संचालन उप-प्राचार्य जय नारायण राय ने किया।शिक्षिका रुमा गुहा और वैशाली कुमारी के संयोजन में नर्सरी से कक्षा एक तक के छात्रों ने आम पर चित्रांकन, टोकरी सज्जा, कविता पाठ और लेखन जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मासूम बच्चों ने ‘मीठा-मीठा आम’, ‘मंकी ऑन द मैंगो ट्री’ जैसी बाल कविताएं अपनी तोतली ज़ुबान में सुनाकर सबका मन मोह लिया।छात्र रोहित राज, प्रणिका प्रकाश, मीनाक्षी कुमारी, जिया कुमारी, दिव्यांश पाण्डेय सहित अन्य बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की गई।इस अवसर पर शिक्षक विजय कुमार, मधुमिता गुप्ता, सुरेन्द्र चौरसिया समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।— संवाददाता, रतन कुमार ओझा

Previous post 05.06 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Next post एन.एस.यू.आई.के
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial