November 6, 2026

मनिहारी पहुंचे बिहार एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की, कहा– अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाऊंगा योजनाओं का लाभ

Read Time:1 Minute, 51 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी (कटिहार)बुधवार की संध्या बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बास्की का मनिहारी आगमन हुआ। सर्वप्रथम उन्होंने अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। इसके बाद उनका काफिला कालीगंज मैदान पहुंचा, जहां भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए बास्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भगवान तुल्य’ बताते हुए कहा कि सरकार की समावेशी नीति से आज आदिवासी समाज सशक्त हो रहा है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में पार्षद अनुज मंडल , गुड्डू यादव,डा. मुस्लिम, पूर्व मुखिया चंपय किसकु,मुकेश उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अंत में बास्की ने अधिकारियों को वंचित वर्गों से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।इस अवसर पर अंचलाधिकारी निहारीका, पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, पीएसआई सत्यम कुमार, पीआरएस तौकीर,दिनबंधु सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post मदिरा सेवन में गिरफ्तारी के बाद जदयू नेता 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित
Next post नौकरी दो नहीं तो सत्ता छोड़ो
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial