November 6, 2026

मदिरा सेवन में गिरफ्तारी के बाद जदयू नेता 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जनता दल यूनाइटेड के कटिहार जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जिला महासचिव राजेश रजक को छह वर्षों के लिए पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तारी के बाद की गई है। मनिहारी पुलिस द्वारा बीते दिनों राजेश रजक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस घटना से पार्टी की छवि को गहरा आघात पहुंचा था। निष्कासन की सूचना प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यालय को भेज दी गई है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला बताते हुए राजेश को बाहर का रास्ता दिखाना ही मुनासिब समझा।

Previous post अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और लोगों की जागरूकता के कारण जिले में बढ़ रहा संस्थागत प्रसव की संख्या-वर्ष 2024-25 के दौरान जिले के 72 प्रतिशत लोगों द्वारा उठाया गया है अस्पताल में प्रसव सुविधाओं का लाभ
Next post मनिहारी पहुंचे बिहार एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बास्की, कहा– अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाऊंगा योजनाओं का लाभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial