November 6, 2026

एक महिला की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में रैफर

Read Time:1 Minute, 28 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांव के नवटोलिया में बुधवार को एक महिला के पंखे से लटक कर गले में फंदा लगा कर आत्महत्या का असफल प्रयास करने का जानकारी सामने आया है.बता दे कि परिजन महिला को पंखे से नीचे उतार कर हालत बिगड़ने पर आनन फानन में उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरसेला लाया गया. जहां चिकित्सक डॉक्टर चंदन कुमार के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला का उपचार बाद सघन चिकित्सा के लिये हायर सेंटर कटिहार रेफर कर दिया गया.महिला छोटी देवी पच्चीस वर्ष पति मनोज सहनी तीनघरिया नया टोला गांव का निवासी बताया गया है. वहीं डॉक्टर चंदन कुमार ने बताया कि महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी परिजन द्वारा बताया गया कि गुस्से में आकर फांसी लगा ली ।इसके बाद कुर्सेला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वही बेहतर स्वास्थ्य के लिए हायर सेंटर ऑक्सीजन लगाकर रेफर कर दिया गया।

Previous post अनाथ आश्रम में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
Next post सर्पदंश पश्चात इलाज के दौरान महिला की मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial