सर्पदंश पश्चात इलाज के दौरान महिला की मौत ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत देवीपुर में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार विगत 10 जून को घर में किसी कार्य को करने के दौरान देवीपुर निवासी रूना देवी पति रामजी राय को रसल वायपर ( देहाती नाम चहाचन) सांप ने डस लिया था। परिजनों के द्वारा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के क्रम में महिला कि बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कटिहार सदर अस्पताल में स्नेक बाईट एंटी वेनम देने के बाद भी पीड़ित महिला मे सुधार नही होने की स्थिति में परिजनों द्वारा धनबाद ले जाया जा रहा था। जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उक्त महिला की मौत हो गई। गुरुवार को शव के घर पहुंचते ही परिजनों के करुण चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
