November 5, 2026

मनिहारी रेलवे फाटक पर जर्जर सड़क की मरम्मत, हादसों से मिलेगी राहत

Read Time:2 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे फाटक के बीच की जर्जर सड़क को आखिरकार इंजीनियरिंग विभाग द्वारा रविवार को दुरुस्त कर दिया गया। वर्षों से उपेक्षित पड़े फेवर ब्लॉकों की स्थिति खराब होने के कारण सड़क पर गड्ढे बन गए थे, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। रेलवे के वरीय अधिकारियों द्वारा संज्ञान लेने के बाद जर्जर फेवर ब्लॉकों को हटाकर नई संरचना का निर्माण किया गया है।स्थानीय नागरिकों, मनिहारी रेल यात्री समिति एवं स्टेशन मास्टर द्वारा कई बार सड़क मरम्मत की मांग की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई थी। अंततः इस मांग को स्वीकारते हुए नव निर्माण कार्य पूरा किया गया।इस कार्य के पूर्ण होने से अब मनिहारी रेलवे फाटक के दोनों ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। नागरिक संघर्ष समिति के सदस्य अंगद ठाकुर ने कटिहार मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी अधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह फाटक वर्षों से यात्रियों और गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था, जो अब समाप्त हो गया है।स्थानीय लोगों ने इसे राहत की सांस बताते हुए निर्माण कार्य को सराहा और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसी समस्याओं पर तत्परता से कार्रवाई होती रहेगी।

Previous post आग लगने से एक घर जलकर हुआ खाक मवेशी के समीप धुआं हेतु लगाए गए आग से घटित हुई घटना
Next post स्नान के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial