November 5, 2026

स्नान के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत।

Read Time:1 Minute, 31 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत अंतर्गत त्रिमुहानी संगम स्थल पर रविवार के दोपहर अंतिम संस्कार में आए हुए व्यक्ति कि स्नान के दौरान गंगा नदी में बहाव तेज होने तथा गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई।स्थानीय गोताखोर सरवन सिंह अभिषेक एवं मनीष ने बताया कि अंचल कार्यालय से त्रिमुहानी संगम स्थल पर एक व्यक्ति के डूबने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद अविलंब उक्त स्थल पर स्थानीय गोताखोर कि टीम पहुंची और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद डूबे हुए व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया। डूबे हुए व्यक्ति की पहचान कुंदन मंडल 35 वर्ष पिता सुरेश मंडल घर पोठिया लोहनी जिला कटिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार तथा पुलिस बल ने उक्त स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

Previous post मनिहारी रेलवे फाटक पर जर्जर सड़क की मरम्मत, हादसों से मिलेगी राहत
Next post दो गाजा तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial