प्राणपुर के उप प्रमुख मो0रफीक ने सांसद तारिक अनवर को अलग-अलग तीन मांग पत्र सौंपा
सड़क पुल 100 केवीए विद्युत ट्रांसफर लगाने तथा प्राथमिक विद्यालय सिकटिया में मतदान केंद्र बनाने की मांग को रखा ।
प्रवीण कुमार( कटिहार)
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर प्राणपुर विधानसभा का भ्रमण कर आम लोगों से मिलकर उनके समस्याओं से अवगत हुये। इस क्रम में प्राणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद रफीक ने सांसद तारिक अनवर को अलग-अलग तीन पत्र प्रेषित किया। जिसमें उप प्रमुख मोहम्मद रफीक के द्वारा सांसद को दिये पत्र में जिक्र किया है कि प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण के आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर निम्नलिखित योजनाओं का नवनिर्माण क्रियान्वयन करने हेतु ध्यान आकृष्ट करता हूं। जिसमें सबसे पहले प्राणपुर प्रखंड के पंचायत सहजा अंतर्गत बरबिट्टा चौक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क के निकट मोहम्मद मोहिउद्दीन पूर्व सरपंच के घर से मनसाही प्रखंड के फुलहरा पंचायत तक जाने वाली सड़क जिसकी दूरी 5 किलोमीटर है। उक्त सड़क में तीन आईसीसी फुल तथा सड़क के बीच में पड़ने वाले कमला नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। दूसरी मांग प्राणपुर प्रखंड के पंचायत सहजा अंतर्गत पोखर टोला धार एवं पंचायत के केहुनियां अंतर्गत है। चिकनी धार में आरसीसी पुल निर्माण के लिए विगत डेढ़ वर्ष पूर्व डीपीआर तैयार होने के बावजूद भी विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए कोई पहल नहीं किया गया है। दोनों पुल का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लगभग एक लाख से अधिक है।आबादी को विशेष कर बाढ़ आदि के समय आवागमन में ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। प्राणपुर प्रखंड के उप प्रमुख मो० रफीक ने दूसरा पत्र सांसद को देते हुए कहा है कि सहजा गांव के कास्टकाबर वार्ड नंबर 11 एवं 12 तथा ग्राम पंचायत राज केवला के गांव बभनी वार्ड नंबर 4 एवं गांव बालगोर के वार्ड नंबर 7 के विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या अत्यधिक रहने के कारण स्थापित ट्रांसफर पर अधिक लोड के चलते लोग वोल्टेज की समस्या से विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान हो रहा है। क्षमता से अधिक उपभोक्ताओं की संख्या रहने के चलते बराबर ट्रांसफर जल जाता है। जिससे विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती है। अगर उक्त स्थान पर 100 केवीए विद्युत ट्रांसफर लगाया जाए। ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके। उप प्रमुख मो० रफीक के द्वारा सांसद के नाम तीसरे पत्र में जिक्र किया है कि सहजा पंचायत अंतर्गत बेडंकी आदिवासी टोला, बेडंकी मुस्लिम टोला, सिकटिया आदिवासी टोला के लोगों को 5 किलोमीटर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहजा दक्षिणी भाग मतदान केंद्र संख्या 58 पर मतदान करने के नियमित जाने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में प्राथमिक विद्यालय सिकटिया में उक्त गांव के मतदाताओं के सुविधा हेतु मतदान केंद्र बनाए जाने से विशेष रूप से विकलांग एवं वृद्ध महिलाओं को काफी सुविधा होगी। इस ओर प्रखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय विभागीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट भी पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा कराया गया है। परंतु कोई पहल नहीं किया गया है। उप प्रमुख मो० रफीक ने सांसद से अनुरोध किया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय सहजा दक्षिणी भाग मतदान केंद्र संख्या 58 से काटकर उक्त गांव में मतदाताओं के लिए प्राथमिक विद्यालय सिकटिया में मतदान केंद्र बनाने की दिशा में पहल की जाए ताकि मतदाताओं को सुविधा मिल सके।
