November 5, 2026

प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति की हुई बैठक।

Read Time:2 Minute, 47 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे राज कुमार मंडल की अध्यक्षता मे प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यन्वयन समिति की बैठक आहूत की गई l बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्रमुख नीलू देवी, बीडीओ रीना कुमारी, सीओ कृष्णमोहन कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी आयुष भारद्वाज,पीओ राकेश कुमार,बिपिएम शहनवाज इरफ़ान,एवं मुकेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश विश्वास, विकास विश्वास, ज्योतिषकांत कुँवर सहित अन्य सदस्य व प्रखंड कर्मी मौजूद थें l इस मौक़े पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को बुके देकर स्वागत किया वही साथी प्रखंड कार्यालय में पौधारोपण किया। वही पूर्ब उपमुख्यमंत्री ने कहा की 27 विभागों के सरकार के एक सौ कार्यक्रम पर समीक्षा की गई एवं बीस सूत्र कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई जैसे की नलजल, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति, विधुत आपूर्ति, श्रमसंसाधन आदि से जुड़े प्रश्नों का जवाब प्रखंड स्तर के अधिकारी देने का कार्य कर रहे हैं l विशेष कर सरकार ने तिन महत्वकांक्षी कार्यक्रम को प्रारम्भ किया है जिसमे महिला संवाद जो जीविका दीदियों से जुडा हुए है, जिसका लाभ जीविका दीदियों और उसके माध्यम से आम महिलाओं तक पहुंचे उसके लिए लगातार महिला संवाद कार्यक्रम सम्पन्न किया जा रहा है l और बाब साहेब भीमराव अम्बेडकर समग्र सेवा समिति के माध्यम से भी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक टोला में शिविर लगाकर ग्रामीणों से उसका ऑनलाइन आवेदन प्राप्त कर निष्पादन किया जा रहा हैl जिसका लाभ मिल रहा हैl प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति शशक्त रूप से सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभर्थियों तक पहुँचाने का कार्य कर रही है l

Previous post अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा की बैठक आयोजित
Next post प्राणपुर के उप प्रमुख मो0रफीक ने सांसद तारिक अनवर को अलग-अलग तीन मांग पत्र सौंपा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial