November 5, 2026

कटिहार में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

Read Time:3 Minute, 39 Second

शिक्षा स्वास्थ्य सड़क नल-जल बिजली अन्य कई योजनाओं पर चर्चा ।

(प्रवीण कुमार कटिहार)

प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक कटिहार प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित ट्राईसम भवन में समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदेन सदस्य के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह मौजूद थे। बैठक में सदस्यों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कई समस्याओं को सदन के सम्मुख रखा जिन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने सदस्यों को जानकारी उपलब्ध कराई। बैठक के दौरान सदस्यों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नल-जल, बिजली सहित अन्य कई योजनाओं से जुड़ी हुई समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में समिति के सदस्य निरंजन पोद्दार ने जहां प्रखंड क्षेत्र के हफलागंज उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्टेडियम निर्माण का काम अधूरा रहने एवं विद्युत आपूर्ति में लो वोल्टेज की समस्या से सदन को अवगत कराया वहीं समिति के उपाध्यक्ष रामनारायण चौहान ने डेहरिया में अनाज भंडारण के लिए नवनिर्मित स्टील साईलों के पूर्ण रूपेण कार्य नहीं करने का मामला उठाया । सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न समस्याओं से अवगत हो पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने समस्या समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।इस अवसर पर कार्यक्रम कार्यान्वन समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार ने कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के माध्यम से व्यवस्था को जनता के प्रति जवाब दे बनाने, इसमें पारदर्शिता लाने और गतिरोध दूर करने की एक अनूठी पहल की है ।सरकार की योजनाएं हो या विभागीय सेवाएं वह समाज के आखिरी पंक्ति के लोगों तक समानता एवं पारदर्शिता के साथ पहुंच रही हो इसका ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में सदस्यों की ओर से उठाए गए मामलों के प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से अनुमोदन के पश्चात अग्रतार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्य उमेश पासवान, निलेश ठाकुर, राजेश शर्मा, प्रियंका सिंह, जितेंद्र शर्मा, प्रभात कुमार, वीरेंद्र सिंह ,सज्जन राय मोहम्मद इस्माइल अंसारी, ममता देवी, किशोर कुमार के साथ ही अंचल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous post प्राणपुर के उप प्रमुख मो0रफीक ने सांसद तारिक अनवर को अलग-अलग तीन मांग पत्र सौंपा
Next post मनसाही में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial