मनसाही में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत
प्रवीण कुमार (कटिहार)
मनसाही थाना क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के मलकाईन घाट के कोसी नदी घाट पुल के पास स्नान करने के दौरान बुधवार को एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक किशोर का नाम मो आजाद (17) है। जो मनसाही हाट के रहने वाले मो नईम के इकलौता पुत्र हैं। घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं मनसाही पुलिस प्रशासन के साथ-साथ गोताखोर की मदद से डूबे हुए किशोर की खोजबीन शुरू की गई और देर शाम को गोताखोड़ की मदद से शव को नदी से खोज कर निकल गया। पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो आजाद अपने दो दोस्तों के साथ मलकाईन घाट कोसी नदी पुल के पास स्नान करने के लिए गया हुआ था। स्नान करने के दौरान ही मो आजाद का पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया। इसके बाद दोस्तों ने आसपास के लोगों को सूचना देते हुए मदद की गुहार लगाई मगर जब तक उन्हें पानी में खोजा जाता तब तक डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी।मो आजाद अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
