November 6, 2026

असहाय बच्चों के बीच अनोखे अंदाज में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन-बेजुबानों की आवाज़ कमज़ोरों की ताकत संविधान के संरक्षक हैं राहुल गांधी : सुनील कुमार यादव

Read Time:4 Minute, 9 Second

कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन सदर विधानसभा के मनिया स्थित अनाथ आश्रम में और सहायक बच्चों के बीच सेवा दिवस के रूप में मनाया गया इस दौरान सर्वप्रथम अनाथ आश्रम में रह रहे सैकड़ो बच्चों के बीच केक काटकर राहुल गांधी के लंबी उम्र होने और स्वस्थ रहने की कामना की गई।उसके पश्चात सैकड़ो और सहायक बच्चों के बीच सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को पूरी खीर सब्जी मिठाई का भोज ग्रहण कराया गया। मौके पर कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि जननायक राहुल गांधी ही नहीं बल्कि प्रियंका गांधी सोनिया गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी बच्चों से काफी लगाव था। वह बच्चों से काफी प्यार करते थे। इसीलिए बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहते थे इसी सोच के साथ आज जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन अनाथ आश्रम में रह रहे। सैकड़ों असहाय बच्चों के बीच सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही अनाथ आश्रम के संचालक को आश्वासन दिया कि पार्टी की ओर से हमेशा हर संभव मदद की जाएगी। सुनील कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, किसानों,मजदूरों व दलितों के सच्चे हितैषी है और तथा छात्र- युवाओं के आदर्श हैं आज उनके जन्मदिन पर ईश्वर से प्रार्थना है कि वह हमेशा स्वस्थ रहे और जल्द देश का कमान संभाले क्योंकि कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श हैं। राहुल गांधी। इसके पश्चात एक संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में आम लोगों ने भाग लिया। वहीं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जब से घोषणा किया है कि बिहार में सरकार बनने के बाद माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 प्रतिमाह दिया जाएगा। तब से महिलाएं भी चाहती हैं कि जल्द राहुल गांधी देश की कमान संभाले और आज उनके जन्मदिन पर सभी महिलाएं भी उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह एवं सउद आलम ने कहा कि राहुल गांधी भारत के आने वाले कल का भविष्य है। आज पूरे देश में राहुल गांधी का जन्मदिन मना रही है। राहुल सच्चे अर्थों में एक कुशल राजनीतिक हैं। वह निर्धन, तिरस्कृत, शोषित, वंचित, मजदूर व किसानों के आवाज हैं। मौके पर कांग्रेस नेता संजय कुमार सिंह,प्रहलाद गुप्ता,अवधेश मंडल, फिरोज कुरैशी,प्रहलाद गुप्ता,नगर अध्यक्ष रिंकू मिश्रा,पंकज तम्बाकूवाला, कुमार गौरव,पप्पू कस्यप,शम्भू शरण गुप्ता,विनय मंडल,रामप्रसाद कुशवाहा,सुबोध यादव, रवि यादव सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहें।

Previous post प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का हुआ वितरण
Next post चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को सेमापुर में चरितार्थ कर रहा बिजली विभाग: भुवन अग्रवाल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial