November 5, 2026

प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का हुआ वितरण

Read Time:3 Minute, 11 Second

महिला कांग्रेस के नेतृत्व में दो अलग-अलग जगह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

नेता प्रतिपक्ष सह सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर महिला कांग्रेस के द्वारा दो अलग-अलग जगह पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। सर्वप्रथम डंडखोरा के सौरीया पंचायत के आदिवासी टोला में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कार्य जहां जन संवाद कार्यक्रम के साथ-साथ राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर के काटकर उनके लंबी उम्र की कामना की गई साथ ही अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस के तत्वाधान में राहुल गांधी प्रियंका गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लंबा एवं प्रदेश अध्यक्ष सरवत फातिमा के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कदवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ० शकील अहमद खान मौजूद थे। इसके पश्चात नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 अंबेडकर कॉलोनी में भी जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जहां सभी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके लंबी उम्र की सभी ने प्रार्थना किया। जबकि सैकड़ो महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया। मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जनसंवाद कार्यक्रम करते हुए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष को भी जागरूक किया गया है और प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत सैकड़ों महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का भी वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिन पर सभी महिलाओं ने उनके लंबी उम्र की कामना की है। मौके पर कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, प्रहलाद गुप्ता, अवधेश मंडल, राजेश रंजन मिश्रा, कुमार गौरव, सउद आलम , शंभू शरण गुप्ता, रामप्रसाद कुशवाहा, सुबोध यादव, रवि यादव सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी में ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु 100 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला
Next post असहाय बच्चों के बीच अनोखे अंदाज में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन-बेजुबानों की आवाज़ कमज़ोरों की ताकत संविधान के संरक्षक हैं राहुल गांधी : सुनील कुमार यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial