November 5, 2026

मनिहारी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित।

Read Time:1 Minute, 46 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष सहित अंकेक्षक पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके विरुद्ध किसी अन्य अधिवक्ता द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। परिणामस्वरूप मत विभाजन की आवश्यकता नहीं पड़ी।चुनाव प्रभारी अधिवक्ता रामावतार सिंह ने सभी नामांकित प्रत्याशियों को विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र वितरित किया। घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर सुमन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश झा, महासचिव पद पर संजीव कुमार देव, संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद हफिजुद्दीन, कोषाध्यक्ष पद पर मुकुल कुमार साह तथा अंकेक्षक पद पर मोहम्मद समस आलम निर्वाचित हुए।नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा सहित अन्य अधिवक्ताओं व गणमान्यजनों ने बधाई देते हुए बार संघ के कार्यों में नई ऊर्जा और पारदर्शिता की उम्मीद जताई। शांतिपूर्ण प्रक्रिया और निर्विरोध निर्वाचन को अधिवक्ता समाज ने सराहा।

Previous post एनबीडब्ल्यू व कुर्की वारंट के तहत मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार।
Next post सङक हादसा में एक व्यक्ति की मौत। एक गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial