सङक हादसा में एक व्यक्ति की मौत। एक गंभीर रूप से घायल।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुर्सेला नेशनल हाईवे 31 पर सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु काल में समा जाना तथा जाम के महा जाम में फसना आम बात हो गई है। बता दे की कुर्सेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 सङक पर शनिवार की शाम एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को मारी भीषण टक्कर।जिससे एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। वहीं घटना इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर लोगों को भीड़ तथा वाहनों की लंबी कतार लग गई।मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद इजराइल 70 वर्ष एवं घायल मोहम्मद अनवर करीम 60 वर्ष घर मघेली , थाना फलका निवासी जमात में शामिल होने देवीपुर आ रहे थे। कि पूर्णिया की ओर से कुरसेला की आ रही ने कंटेनर देवीपुर चौक के समीप बाइक सवार को जोरदार ठोकर मारते हुए बिजली की पोल को उड़ाते हुए सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। बिजली की पोल में टक्कर मारने से काफी दूर तक आवाज गूंज गई। वही जिससे मोहम्मद इजराइल की मौके पर ही मौत हो गई । घायल अनवर करीम का पीएचसी कुरसेला में भर्ती कराया गया जिसके बाद डॉक्टर ध्रुव पांडे के द्वाराप्राथमिक उपचार किया गया। वही मौके पर कुरसेला पुलिस ने पहुंचकर किरण की मदद से कंटेनर को थाना लाई। तथा ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। वही पुलिस ने कागजी प्रक्रिया कर पोस्टमार्टम में भेजने के लिए जुटी हुई थी। वहीं परिजन का भी रो रो कर बुरा हाल था।सनद रहे कि कुर्सेला नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं का तथा तेज रफ्तार का कहर जारी है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
