August 31, 2026

गर्मी की छुट्टियों के बाद कन्या मध्य विद्यालय में तिलक लगाकर हुआ छात्रों का स्वागत

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

ग्रीष्मावकाश के बाद कन्या मध्य विद्यालय, मनिहारी में विद्यार्थियों का पारंपरिक तिलक लगाकर और गीतों के माध्यम से स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार चौरसिया ने बच्चों को पढ़ाई में ऊर्जा लगाने की प्रेरणा दी। विशिष्ट शिक्षिका अर्चना कुमारी ने इस पहल को उत्साहवर्धक बताया और अभिभावकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और टोला सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विद्यालय के प्रति आकर्षित कर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना था।

Previous post मनिहारी में वेतन विसंगति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तीन दिवसीय काला दिवस शुरू, लिपिकों ने किया प्रदर्शन
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में पहले दिन छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial