August 31, 2026

मनिहारी में वेतन विसंगति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तीन दिवसीय काला दिवस शुरू, लिपिकों ने किया प्रदर्शन

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ एवं महासंघ के आह्वान पर राज्यव्यापी तीन दिवसीय काला दिवस आंदोलन की शुरुआत सोमवार को मनिहारी में भी हुई। बारसोई अनुमंडल के अंतर्गत मनिहारी सहित विभिन्न कार्यालयों में लिपिक एवं अन्य कर्मियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया और भोजनावकाश के दौरान जोरदार नारेबाजी की।मनिहारी में हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अनुसचिवीय संघ के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने की। इस मौके पर प्रधान लिपिक जितेन्द्र राय, मो. अंजारूल, कृष्ण कुमार मंडल, मिथुन कुमार, राधा कुमारी समेत कई कर्मचारी शामिल हुए।कर्मियों की प्रमुख मांगों में लिपिक वर्ग के वेतन विसंगति दूर करना, योग्यता के अनुरूप वेतन ग्रेड में संशोधन, कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रशासनिक सेवा में 25 प्रतिशत आरक्षण और पुरानी पेंशन योजना की बहाली शामिल है।संघ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो चरणबद्ध आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Previous post सेमापुर स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग तूल पकड़ता जा रहा है
Next post गर्मी की छुट्टियों के बाद कन्या मध्य विद्यालय में तिलक लगाकर हुआ छात्रों का स्वागत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial