November 1, 2026

नेशनल पब्लिक स्कूल में सावन उत्सव, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

नेशनल पब्लिक स्कूल, मनिहारी में शनिवार को सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक रामेश्वर पाण्डेय ने किया, जबकि संयोजन शिक्षिका स्वेता कुमारी ने संभाला। पोस्टर-मॉडल निर्माण और मेहंदी प्रतियोगिता में 116 छात्रों ने भाग लिया। कजरी गीत, झूला गीत और राइम्स ने माहौल को संगीतमय बना दिया। निर्णायक मंडल ने प्राणीका, समर, समायरा, अंशु सहित कई प्रतिभागियों के कार्य को सराहा। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने सहपाठियों और शिक्षकों के हाथों में सुंदर डिज़ाइन बनाए। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही और विद्यार्थियों की प्रतिभा को खुलकर मंच मिला।

Previous post कटाव को रोकने के लिए महिलाओं ने पूजा अर्चना कर गंगा मैया से लगाई गुहार।
Next post स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर मनिहारी में हुई समीक्षात्मक बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial