November 2, 2026

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर मनिहारी में हुई समीक्षात्मक बैठक।

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी में आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी विभागों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। झंडोत्तोलन की समय-सारणी गत वर्ष की भांति तय की गई, वहीं नगर क्षेत्र में साफ-सफाई के विशेष निर्देश दिए गए। बैठक में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्वेता मिश्रा, अंचलाधिकारी निहारिका, बीईओ अरविंद कुमार, एमओ राजबाला सिंह, प्राचार्या एलीसा, अस्पताल प्रबंधक खुशबू कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी आरुष, अधिवक्ता संघ सचिव समेत कई अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post नेशनल पब्लिक स्कूल में सावन उत्सव, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा
Next post मनिहारी में हत्या कांड के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial